IPL 2023: Rajat Patidar की जगह RCB में होगी इस धांसू खिलाड़ी की एंट्री! नाम सुनते ही सामने वाली टीम के छूट जाते है पसीने

हालांकि इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। रजत को रिप्लेस करने को लेकर अभिमन्यु ईश्वरन का नाम सबसे आगे

IPL 2023: Rajat Patidar की जगह RCB में होगी इस धांसू खिलाड़ी की एंट्री! नाम सुनते ही सामने वाली टीम के छूट जाते है पसीने

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 16वां संस्करण जारी है लेकिन चोटिल खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है। इस बीच सबसे बड़ी खबर ये है की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को बड़ा झटका लग चुका है। इस टीम का स्टार बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। जिसने पिछले सीजन में जमकर अपना बल्ला चलाया था।

जी हां हम बात कर रहे है रजत पाटीदार की जो चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रजत एड़ी की चोट के कारण अब ये टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब टीम के सामने यह संकट खड़ा हो गया है की उनकी जगह किसकों टीम में शामिल किया जाए।

हालांकि इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। रजत को रिप्लेस करने को लेकर अभिमन्यु ईश्वरन का नाम सबसे आगे है। ऐसे में अब अगर इस खिलाड़ी की टीम में एंट्री होती है तो टीम को बड़ा सहारा मिल जाएगा।