IPL 2023: आईपीएल 16 में फाफ डु प्लेसिस ने बना डाला अब ये रिकॉर्ड

फाफ डु प्लेसिस इस पारी से आईपीएल 16 में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है

IPL 2023:  आईपीएल 16 में फाफ डु प्लेसिस ने बना डाला अब ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के मुकाबले अब अपने अंतिम चरण की और बढ़ रहे है और उसके साथ ही बड़े रोमांचक भी होते जा रहे। मैचों में लगातार बन रहे रिकॉर्ड भी दर्शकों को पसंद आ रहे है। गुरूवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से शिकस्त दी। लेकिन इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। 

विराट कोहली (100) और मौजूदा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में (71) की शानदार पारी खेली। विराट  ने इस मैच में रिकॉर्ड बनाए ही साथ ही फाफ डु प्लेसिस ने भी अर्धशतकीय पारी खेल एक रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

फाफ डु प्लेसिस इस पारी से आईपीएल 16 में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। फाफ डु प्लेसिस के अब 13 मैचों की 13 पारियों में सर्वाधिक 702 रन हो गए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 84 रन रहा है। साथ ही अब तक आठ अर्धशतक लगा चुके हैं।

pc-espncricinfo.com