IPL 2023: दिनेश कार्तिक ने फिर किया निराश, नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल का 16वां संस्करण अभी तक याद रखने वाला नहीं रहा है।

IPL 2023: दिनेश कार्तिक ने फिर किया निराश, नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल का 16वां संस्करण अभी तक याद रखने वाला नहीं रहा है। दिनेश कार्तिक अभी तक आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से उम्मीद के अनुसार, प्रदर्शन नहीं कर सके। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में भी उन्होंने अपने बल्ले से निराश किया। इस मैच में कार्तिक 18 गेंदों पर केवल 22 रन ही बना सके। दिनेश कार्तिक के नाम तो अब आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

पिछले दो मैचों में वह तीन रनआउट का हिस्सा बने। इस कारण दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग अब सबसे ज्यादा रनआउट का हिस्सा होने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था।

दिनेश कार्तिक अब तक 39 बार रनआउट का हिस्सा होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (37) इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इनके बाद क्रमश: एमएस धोनी (35),  रॉबिन उथप्पा (30) और सुरेश रैना (30) का नम्बर आता है।