IPL 2023: धोनी के फैंस इख खबर को पढ़कर हो जाएंगे खुश, इस IPL के बाद भी खेलते नजर आएंगे धोनी!

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा कि हम चाहते हैं कि एमएस धोनी जितना खेल सकें खेलें।

IPL 2023: धोनी के फैंस इख खबर को पढ़कर हो जाएंगे खुश, इस IPL के बाद भी खेलते नजर आएंगे धोनी!

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे है और उसके साथ ही अब आईपीएल के प्रशसंकों के दिन भी मुश्किल से कट रहे है। ऐसे में सबकों 31 मार्च का बेशर्बी से इंतजार है। लेकिन इस बीच एमएस धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है और वो भी ऐसी की जिसे सुनकर हर कोई खुश हो जाएगा। 

जानकारी के अनुसार सीएसके के स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर ने महेन्द्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर बड़ी बात कही है और उन्होंने कहा है की यह आईपीएल धोनी के लिए आखिरी आईपीएल नहीं है। चाहर के अनुसार धोनी 16 वें संस्करण के बाद भी खेलते हुए नजर आ सकते है।

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा कि हम चाहते हैं कि एमएस धोनी जितना खेल सकें खेलें। गौरतलब है कि एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं। हालांकि बीच में धोनी ने सीएसके के कप्तानी छोड़ दी थी और उसी दौरान उनके आईपीएल करियर को लेकर भी बाते होने लगी थी। लेकिन उन्होंने फिर से टीम की कमान हाथों में ले ली थी।