IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद भी दिल्ली कैपिटल ने कर दिखाया ये कारनामा

जानकारी के अनुसार इससे पहले इस स्टेडियम पर बना सर्वाधिक स्कोर 232 रन का था

IPL 2023:  प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद भी दिल्ली कैपिटल ने कर दिखाया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल सीजन-2023 अब धीरे धीरे बड़ा ही रोमांचक होता जा रहा है। जैसे जैसे समय निकल रहा है हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बन रहे है और टूट रहे है। ऐसे में बुधवार को धर्मशाला स्टेडियम में खेले गए मैच में भी ऐसा ही हुआ। इस स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल और पंजाब के बीच मुकाबला हुआ।

वैसे इस मैच में जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दिल्ली की टीम ने एक इतिहास बना दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल ने इस मैदान के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक उच्चतम 213 रन का स्कोर बना दिया। 

जानकारी के अनुसार इससे पहले इस स्टेडियम पर बना सर्वाधिक स्कोर 232 रन का था, जो पंजाब की टीम ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ बनाया था। ये मैच साल 2011 में खेला गया था। 

pc- espncricinfo.com