IPL 2023: आईपीएल 16 के बीच ही हुआ बड़ा ऐलान, टीम को हेड कोच के रूप में मिला ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

टीम ने नए हेड कोच की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कोच फिल सिमंस को ये जिम्मेदारी सौंपी है

IPL 2023: आईपीएल 16 के बीच ही हुआ बड़ा ऐलान, टीम को हेड कोच के रूप में मिला ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 16के महामुकाबले इन दिनों अब और भी रोमांचक हो चुके है और उसका कारण है प्लेऑफ। इस समय टीमें जमकर प्रदर्शन कर रही है और अपना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये है की एक पूर्व क्रिकेटर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जी हां आपको बता दें की वेस्टइंडीज में आईपीएल की तर्ज पर ही कैरेबियन प्रीमियर लीग का आयोजन होता है और वहां भी ऐसी ही टीमे है जैसी भारत में आईपीएल में होती है।  ऐसे में वहां की टीम त्रिनबगो नाइट राइडर्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। 

टीम ने नए हेड कोच की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कोच फिल सिमंस को ये जिम्मेदारी सौंपी है। अब त्रिनबगो नाइट राइडर्स के नए कोच फिल सिमंस होंगे। मौजूदा समय में टीम के असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे है। 

pc- navbahrat, cricketaddictor.com, news18 hindi