IPL 2023: LSG में इस दिग्गज की एंट्री के बाद दूसरी टीमों की बढ़ी टेंशन

मीडिया रिपाटर्स की माने तो लखनऊ सुपर जायटंस के कप्तान केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान ट्विटर अकाउंट के जरिए किया गया

IPL 2023: LSG  में इस दिग्गज की एंट्री के बाद दूसरी टीमों की बढ़ी टेंशन

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 16वां सीजन अबकी बार कई चीजों के लिए याद किया जाएगा। इसमें एक है सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चोटिल होना। लीग के आधे से भी ज्यादा मैच हो जाने के बाद लखनऊ सुपर जायटंस के कप्तान केएल राहुल चोटिल होने के चलते पूरे सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए है।

ऐसे में केएल राहुल के रिप्लेसमेंट की हर जगह चर्चा थी की उनकी जगह कौन लेगा। ऐसे में लखनऊ सुपर जायटंस ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ टीम में राहुल की जगह बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो लखनऊ सुपर जायटंस के कप्तान केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान ट्विटर अकाउंट के जरिए किया गया। करुण नायर को 50 लाख रुपये में लखनऊ टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है।

PC-the quint, dilsedeshi.com, sportsbignews.com