IPL 2023:10 साल बाद आज इस स्टेडियम में आमने सामने होगी टीमे, लेकिन हो सकती ये परेशानी

वहीं खबरों की माने तो आज मैच मे बारिश भी बाधा बन सकती है।

IPL 2023:10 साल बाद आज इस स्टेडियम में आमने सामने होगी टीमे, लेकिन हो सकती ये परेशानी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का महामुकाबले लगातार जारी है और इस बीच क्रिकेट फैंस जो की हिमाचल के है उनके लिए एक बड़ी खबर है और वो ये की आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद आईपीएल मैच खेला जाएगा। इस मैच का दर्शकों और हिमाचल की जनता को बड़े लंबे समय से इंतजार था।

इस स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ टकराएगी। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज पंजाब की टीम को हर हाल में जीतना ही होगा। आपको बता दें की 10 साल बाद होने वाले आईपीएल मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएसशन प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वहीं खबरों की माने तो आज मैच मे बारिश भी बाधा बन सकती है। वैसे बादल छाए रहने का पूरा अनुमान है। इस सीजन के 64वें और 66वें आईपीएल मैच का गवाह बनने के लिए स्टेडियम पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है। 

pc- bhaskar, thesportsrush.com, rajexpress.co