IPL 2019: रोहित शर्मा ने अब तोड़ दिया है विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। शार्दुल ठाकुर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद रेयान रिकल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को  6 विकेट से शिकस्त दी।

रोहित शर्मा ने केवल 38 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा  ने आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा का आईपीएल में हमेशा बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। रविवार को भी  रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में 78 रनों की  तूफारी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के  लगाए। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा  अब आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

रोहित ने केकेआर के खिलाफ कुल 1161 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में अब विराट कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुल 1159 रन बनाए हैं। विराट कोहली के पास रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ने के कई मामले आएंगे। विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ भी 1146 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने  1130 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा ने 50 का अर्धशतक भी पूरा किया
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा  ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया, वे आईपीएल के इतिहास में 50 फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले अब तक के केवल चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन  ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें