IPL 19: मुंबई पर जीत से पंजाब ने तोड़ा चेन्नई  का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। प्रभसिमरन सिंह (39 बॉल पर नाबाद 80 रन) और श्रेयस अय्यर (35 बॉल पर 66 रन)  की शानदार पारियों के दम पर आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से शिकस्त दी।

IPL 19: मुंबई पर जीत से पंजाब ने तोड़ा चेन्नई  का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। प्रभसिमरन सिंह (39 बॉल पर नाबाद 80 रन) और श्रेयस अय्यर (35 बॉल पर 66 रन)  की शानदार पारियों के दम पर आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। ये पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में पंजाब किंग्स की 18वीं जीत है।

वहीं  वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान के खिलाफ छठवीं जीत है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स अब आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीम बन गई है।  इस स्टेडियम में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 11 में से 6 बार हराया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को 13 में से 5 बार हराया है। बेंगलुरु रॉयल चैजेंजर्स इस मैदान पर  ऐसा पांच बार कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई को उसी के घरेलू मैदान 9 मैचों में से 4 बार हराया है।

इस मामले में पंजाब किंग्स ने की चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी
वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पंजाब किंग्स ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है। इन दोनों टीमों ने 18-18 मैचों में मुंबई को हराया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 38 में से 17 बार मुंबई को हराया है। वहीं आरसीबी ने आईपीएल में मुंबइ्र 16 बार शिकस्त दी है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें