IPL 19: विराट कोहली के पास है ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसमें एक बार फिर से दस टीमों खिताब के लिए जंग करती नजर आएंगी।

IPL 19: विराट कोहली के पास है ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसमें एक बार फिर से दस टीमों खिताब के लिए जंग करती नजर आएंगी। इस सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में एक बार फिर से सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी।

पिछले सीजन आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली के पास इस संस्करण में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। वह अभी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं।

इस लिस्ट में वह तीसरे पायदान पर मौजूद कोहली कोहली के पास अब आईपीएल इतिहास के अपने 300 छक्के पूरे करने का मौका होगा। उन्हें इसके लिए उन्हें अब नौ छक्के लगाने होंगे। कोहली के नाम 267 आईपीएल मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं। भारत की ओर से उनसे आगे केवल रोहित शर्मा ही हैं।

क्रिस गेल के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 302 छक्के जड़ चुके हैं। इस मामले में रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। बाएं हाथ के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं। इस संस्करण में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच छक्के लगाने की जंग देखने को मिल सकती है। विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा से आगे भी निकल सकते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें