IPL 19: जयपुर में 500 रुपए में मिल रहा है 1800 रुपए वाला टिकट

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का जयपुर में पहला मैच 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

IPL 19: जयपुर में 500 रुपए में मिल रहा है 1800 रुपए वाला टिकट

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का जयपुर में पहला मैच 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए जयपुर में स्टूडेंट्स के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार स्टूडेंट्स के लिए टिकट में खास रियायत करते हुए 1800 रुपए वाले टिकट 500 रुपए में दिया जा रहा है।

विद्यार्थियों को टिकट लेने के लिए अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने इस संबध में जानकारी दी कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए स्टूडेंट्स के लिए आज से ‘पहले आओ, पहले पाओ’के आधार पर 500 रुपए में टिकट दिया जाएगा। विद्यार्थी रियायत दर पर टिकट सवाई मानसिंह स्टेडियम के वेस्ट गेट पर बने ऑफलाइन काउंटर पर से हासिल कर सकते हैं। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा। ये टिकट ईस्ट स्टैंड के होंगे, जहां से दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। काउंटर हर दिन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अभी यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया
राजस्थान रॉयल्स अपने सात में से पांच मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। वह अंक तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है। आईपीएल के 19वें सीजन का 32वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ये मैच राजस्थान ने 40 रनों से जीता है। राजस्थान रॉयल्स छोटे स्कोर का बचान करने में सफल रही।

PC:cricpredictor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें