International Yoga Day: राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाया संकल्प, सीएम भजनलाल ने दिया ये संदेश

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय योग समारोह आज राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

International Yoga Day: राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाया संकल्प, सीएम भजनलाल ने दिया ये संदेश

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय योग समारोह आज राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे। आरंभ में राज्यपाल मिश्र के समारोह स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य स्तरीय योग समारोह में उपस्थित जनों को ‘योग स्वयं के लिए और समाज के लिए’ का संकल्प दिलाया। संकल्प में उन्होंने सभी के सुखी होने, सभी के निरोग रहने और राष्ट्र और समाज के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने सामूहिक समारोह में सभी के साथ योग आसन और प्राणायाम क्रियाएं भी की।

वासुदेव देवनानी ने सबके साथ किया सामूहिक योग और प्राणायाम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सबके साथ योग करते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों, जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी सबके साथ सामूहिक योग और प्राणायाम किया।

प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुए राज्य स्तरीय योग समारोह में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों, गणमान्य जनों और आम जन ने योग, प्राणायाम आदि के आसन किए।  इस दौरान अधिकारियों ने कई प्रकार के योग आसन किए। 

PC: amarujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें