जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर बजरी माफियाओं संरक्षण देने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का तांडव और खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बेहद शर्म की बात है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बजरी माफियाओं पर कमर कसने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। टोंक में दिनदहाड़े एक सिपाही की निर्मम हत्या की घटना बेहद दु:खद और हृदयविदारक है। ये पहली बार नहीं है जब माफियाओं ने यूं खाकी पर वार किया हो, प्रदेश में इससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं जहां पुलिस और वनकर्मियों को निशाना बनाया गया, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।
प्रदेश में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून-प्रशासन का कोई डर नहीं है। दिवंगत के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। हमारी सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें