INDVSWI: भारत की वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज पर लगातार नौवीं जीत, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

आपको बता दें की इससे पूर्व भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच की सीरीज में हराकर सीरीज को अपने नाम किया था।

 INDVSWI: भारत की वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज पर लगातार नौवीं जीत, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला मुकाबला भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पांच विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाली है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई। जिसके कारण यह मुकाबला एकतरफा हो गया।

आपको बता दे की भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में यह लगातार नौवीं जीत रही। भारतीय टीम ने यह मुकाबला महज 22.5 ओवरों में ही हासिल कर लियां। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा। 

आपको बता दें की इससे पूर्व भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच की सीरीज में हराकर सीरीज को अपने नाम किया था। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था और दूसरा मैच ड्रॉ हुआ था। 

pc- espncricinfo.com