INDVSIRE: 11 महीने बाद मैदान में वापसी करने वाले बुमराह बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

इस सीरीज में बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सीरीज में सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए।

INDVSIRE: 11 महीने बाद मैदान में वापसी करने वाले बुमराह बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। लेकिन भारत ने आयरलैंड से यह सीरीज जीतकर अपने नाम कर ली। इस सीरीज में भारत 2-0 से आगे चल रहा था। वहीं 2 मैचों में 4 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

बता दें की बुमराह ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए। साथ ही भारत के ही ऋतुराज गायकवाड ने सीरीज में सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। अंतिम मैच के रद्द होने के साथ ही भारत ने आयरलैंड को लगातार तीसरी टी-20 सीरीज हराई है। इससे पहले 2018 और 2022 में टीम ने आयरलैंड को हराया था।

इस सीरीज में बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सीरीज में सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। बुमराह की इकोनॉमी महज 4.87 रही, इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

PC-  espncricinfo.com