INDVSENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हासिल करेंगे ये उपलब्धि!

INDVSENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हासिल करेंगे ये उपलब्धि!

INDVSENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हासिल करेंगे ये उपलब्धि!

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुक़ाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा। राजकोट में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनेंगे। वहीं दोनों टीम इस टेस्ट को हर हाल में जीत सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगी तो जानते हैं कौन कौन से रिकॉर्ड बन सकते है। 

स्टोक्स के करियर का होगा 100वां टेस्ट 
इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए यह टेस्ट मैच बेहद अहम रहने वाला है। यह उनके करियर का 100वां टेस्ट है। स्टोक्स इस मैच में उतरने के साथ ही 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें इंग्लिश प्लेयर बन जाएंगे। बता दें की एंडरसन अबतक 184 मैच खेल चुके हैं और अब भी टीम में बने हुए हैं।

स्टोक्स पूरे करेंगे 200 विकेट 
इसके साथ ही 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले स्टोक्स एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। वे इस मैच में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे कर सकते हैं। अब तक स्टोक्स ने अपने करियर के 99 टेस्ट मैचों की 146 पारियों में 197 विकेट झटके हैं। अगर वो तीन विकेट और लेते हैं तो उनके 200 विकेट पूरे कर सकते है। 

PC- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।