इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार तरीके से पांच विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 277 रन का टारगेट दिया जिसे भारत ने 48.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और पांच विकेट आउट लिए। पांच विकेट लेने के साथ ही शमी ने कुछ स्पेशल रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। बता दें की शमी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।
शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 23 मैचों में 37 विकेट लिए हैं। वहीं अजीत अगरकर ने 21 मुकाबले खेलकर 36 विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कपिल देव (45) ने लिए हैं।
PC- espncricinfo.com