Indore. खाद्य तेल: मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में गिरावट

Indore. खाद्य तेल: मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में गिरावट

Indore. खाद्य तेल: मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में गिरावट

इंदौर। सप्ताहांत खाद्य तेलों में खरीदी सुस्ती से भाव गिरावट लिए रहे। कारोबार में मूंगफली तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड घटकर बिका। तिलहनों में भाव मंदे‌ रहे। कपास्या खली महंगी बिकी।

कारोबार की शुरूआत में मूंगफली तेल 1660 से 1680 रुपये प्रति किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1620 से 1640 रुपये प्रति 10 किलोग्राम होकर बंद हुआ।

सोयाबीन रिफाइंड 935 से 940 रुपये पर खुलकर 910 से 915 रुपये बिका। पाम तेल 980 से 985 रुपये खुलकर 960 से 965 होकर बंद हुआ।तिलहन जिन्सों में भाव नरमी लिए बताए गए। सरसों नीची बिकी। पशु आहार कपास्या खली ‌‌‌‌में साधारण लिवाली‌ रही।

Pc:TV9 Bharatvarsh