Indore: गरबा पांडाल के पास खेल रहा था 7 साल का मासूम, दो नाबालिग लड़कों ने किया यौन उत्पीड़न, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँएक गरबा पंडाल के पास सात वर्षीय बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। दो नाबालिग लड़कों ने ही नाबालिग बच्चे के साथ ये दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों

Indore: गरबा पांडाल के पास खेल रहा था 7 साल का मासूम, दो नाबालिग लड़कों ने किया यौन उत्पीड़न, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

pc: aajtak

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँएक गरबा पंडाल के पास सात वर्षीय बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। दो नाबालिग लड़कों ने ही नाबालिग बच्चे के साथ ये दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

यह घटना 4 अक्टूबर की रात की है। तब उनका बेटा गरबा पंडाल के पास के एक  बगीचे में खेल रहा था। उसी समय 13-14 साल के दो लड़कों ने उसके साथ इस हरकत को अंजाम दिया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

इसी के आधार पर कनाड़िया थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों नाबालिग आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार की मदद एक एनजीओ 'आस' कर रहा है और इसी के निदेशक वसीम इकबाल ने कहा कि बच्चा बेहद ही डरा हुआ है। उसकी काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है। 

अगस्त महीने में इंदौर के बड़गौंदा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़के के साथ पहले भी दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 20 साल के आरोपी ने मदरसे में पढ़ने वाले लड़के के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें