डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, अगर ऐसा हुआ तो…

इंटरनेट डेस्क। डॉलर के मुकाबले आज एक बार फिर से भारतीय रुपया में गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले अब रुपया ऑल टाइम लो पर जा चुका है।

डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, अगर ऐसा हुआ तो…

इंटरनेट डेस्क। डॉलर के मुकाबले आज एक बार फिर से भारतीय रुपया में गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले अब रुपया ऑल टाइम लो पर जा चुका है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनैतिक तनाव के बीच आज शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया फिर 32 पैसे गिर गया। इससे भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंच गया है।

खबरों के अनुसार, रुपए में गिरावट का कारण मिडिल ईस्ट युद्ध और एनर्जी सप्लाई रुकावटों को माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान का विवाद जारी रहता है तो रुपया 98 तक जा सकता है।

आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में नजर आया है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार हुआ था। वहीं आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों तो इजाफा है। एक प्रकार से ये दोहरा झटका है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें