India-Pakistan tension: जयपुर में पटाखे चलाने और ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध, जारी हो चुके हैं आदेश

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के मध्य उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में निजी ड्रोन की उड़ान और आतिशबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजधानी जयपुर में भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

इसी के तहत यहां भी पटाखे चलाने और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. रामेश्वर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। खबरों के अनुसार, जयपुर में 9 जून तक पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध  लगा दिया गया है। इसके तहत अब किसी भी शादी और धार्मिक समारोह में पटाखे नहीं फोड़े जा सकते या आतिशबाजी नहीं की जा सकेगी। 

आपको बात दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के मध्य उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर लगातार उच्चस्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए थे। 

PC: Rajasthannews. nationalheraldindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें