India-England: शार्दुल ठाकुर ने शतक लगाकर ठोक दिया है प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के एक स्टार ऑलरांडर ने प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।

India-England: शार्दुल ठाकुर ने शतक लगाकर ठोक दिया है प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के एक स्टार ऑलरांडर ने प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। ये स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर हैं। उन्होंने  शार्दुल ठाकुर ने भारत ए की ओर से खेलते हुए भारत के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच में शतक लगाकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने का मजबूत दावा पेश किया है।

शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में नाबाद 122 रन की पारी खेली। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ शतकीय पारी खेल प्लेइंग इलवेन के लिए अपना दावा ठोका है।  उन्होंने गेंदबाजी में भी सभी को प्रभावित किया था। वह केएल राहुल, शुभमन गिल और करुण नायर जैसे बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से  परेशान करने में सफल रहे। वहीं मैच में सरफराज खान ने भी 76 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में सरफराज ने 15 चौके और दो छक्के लगाए थे। 

टीम मैनेजमेंट के सामने आ गई है ये चुनौती
शार्दुल ठाकुर की पारी से अब टीम मैनेजमेंट के सामने प्लेइंग इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी और शार्दुल में से किसे चुना जाए  इसको लेकर चुनौती आ गई है। आपको बता दें कि  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में  नितीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। वह मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाने में भी सफल रहे थे। शार्दुल ठाकुर का इंग्लैंड में रिकॉर्ड अच्छा है। इंग्लैंड में अब तक 4 टेस्टों की 8 पारियों में उन्होंने 10 विकेट लिए और 173 टेस्ट रन बनाए। 

PC:  dnaindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें