IND vs WI: जायसवाल ने इस मामले में की कोहली की बराबरी, भारत ने पहले दिन बनाए 318 रन

खेल डेस्क। यशस्वी जायसवाल (नाबाद) और साई सुदर्शन (83) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

IND vs WI: जायसवाल ने इस मामले में की कोहली की बराबरी, भारत ने पहले दिन बनाए 318 रन

खेल डेस्क। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 173) और साई सुदर्शन (87) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए हैं।  यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमग गिल (नाबाद 20) क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। जायसवाल ने अपने टेस्ट कॅरियर में मैच के पहले ही दिन दूसरी बार 150 से रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की बराबरी की है।  

जायसवाल ने इससे पहले साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले के पहले ही दिन 179 रन बनाए थे। इससे पहले भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में 151 रन और इसके बाद साल 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन की शतकीय पारी खेली थी।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें