IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में भी झटके दो विकेट

खेल डेस्क। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम कोलंबो टेस्ट जीतने के करीब पहुंच गई है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैच के चौथे दिन श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर दी है।

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में भी झटके दो विकेट

खेल डेस्क। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम कोलंबो टेस्ट जीतने के करीब पहुंच गई है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैच के चौथे दिन श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर दी है। इससे टीम इंडिया ने 213 रन की बढ़त हासिल करने के बाद श्रीलंका को फॉलोऑन दिया है। भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी।

श्रीलंका ने लंच तक दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को अभी भी पारी की हार से बचने के लिए 130 रन की जरूरत है। इससे पहले भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सोनल दिनूषा ने 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेल का श्रीलंका को पहली पारी में सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।

श्रीलंका की दूसरी में भारतीय टीम को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। सिराज ने लाहिरू उदारा को आउट कर श्रीलंका को दूसरी पारी में पहला झटका दिया। उदारा 15 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 15वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने कामिल मिशारा को पवेलियन की राह दिखाई। मिशारा ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से टर्न होकर पैड पर जा लगी। मिशारा 39 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

मोहम्मद सिराज हुए चोटिल
भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। खबर ये है कि मोहम्मद सिराज पसली में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए हैं। डाइव लगाकर कैच लेने के प्रयास में उन्हें चोट लगी, जिसके बाद फिजियो उनकी जांच की।

PC:  cricinfo