खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल (117 रन) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115 रन) की शतकीय पारियों के दम पर पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। जवाब में मेजबान श्रीलंका की शुरुआत बहुत ही खराब रही। उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। जुरेल ने अपनी इस पारी में 177 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के लगाए। ये जुरेल का अपने टेस्ट कॅरियर का दूसरा शतक है। इस पारी से जुरेल ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उन्होंने अब से करीब 16 साल पहले साल 2010 में बनाया था।
जुरेल अब नम्बर सात पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले श्रीलंका में टेस्ट खेलते हुए एमएस धोनी ने नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए थे। अब धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जुरेल ने इस नंबर पर पहली बार श्रीलंका में शतक लगाया है।
हार्दिक पांड्या का तोड़ दिया है ये रिकॉर्ड
इससे पहले हार्दिक पांड्या के नाम श्रीलंका में नंबर सात और उससे नीचे सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के पल्लेकेले में टेस्ट खेलते हुए 108 रनों की पारी खेली थी। अब नंबर सात और उससे नीचे भारत के लिए श्रीलंका में बल्लेबाजी करते हुए अब ध्रुव जुरेल का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें