IND vs NZ: ऋषभ पंत 99 रनों पर आउट, भारतीय क्रिकेट में 12 साल बाद हुआ ऐसा

रिषभ पंत सिर्फ 1 रन से अपने शतक से चूक गए। बेंगलुरु टेस्ट मैच में पंत ने 99 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में सातवां मौका है जब किसी बल्लेबाज ने 90 या उससे अधिक रन बनाकर शतक नहीं बनाया। भारतीय क्रिकेट में 12 साल बाद एक विकेटकीपर बल्लेबाज 99 रन पर आउट हुआ है।

IND vs NZ: ऋषभ पंत 99 रनों पर आउट, भारतीय क्रिकेट में 12 साल बाद हुआ ऐसा

BY HARHSUL YADAV

रिषभ पंत सिर्फ 1 रन से अपने शतक से चूक गए। बेंगलुरु टेस्ट मैच में पंत ने 99 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में सातवां मौका है जब किसी बल्लेबाज ने 90 या उससे अधिक रन बनाकर शतक नहीं बनाया। भारतीय क्रिकेट में 12 साल बाद एक विकेटकीपर बल्लेबाज 99 रन पर आउट हुआ है।

भारतीय टीम ने बेंगलुरु टेस्ट मैच में जोरदार वापसी की है। पहले पारी में 356 रन से पीछे रहने के बावजूद, भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मजबूती से खेला। भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया। सरफराज़ खान के बाद रिषभ पंत ने भी बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से 1 रन दूर रह गए।

रिषभ पंत का धमाकेदार प्रदर्शन

रिषभ पंत ने 105 गेंदों में 99 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। यह सातवां मौका है जब पंत 90 या उससे अधिक रन बनाकर शतक से चूक गए हैं। इससे पहले पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 97, 96, 93, 92, 92 और 91 रन बनाए हैं।

12 साल बाद फिर हुआ ऐसा

यह रिषभ पंत के टेस्ट करियर में पहली बार है जब वह 99 रन पर आउट हुए हैं। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 12 साल बाद कोई विकेटकीपर बल्लेबाज 99 रन पर आउट हुआ है। इससे पहले, 2012 में एमएस धोनी 99 रन बनाकर आउट हुए थे। उस मैच में धोनी इंग्लैंड के खिलाफ रन आउट हुए थे। अब 12 साल बाद यह दुर्भाग्य रिषभ पंत के साथ हुआ है। इसके अलावा, रिषभ पंत टेस्ट में 99 रन बनाकर आउट होने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत और धोनी के अलावा, यह रिकॉर्ड मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली के नाम भी है।

टीम इंडिया की बढ़त

पहली पारी में 46 रन पर आउट होने के बाद, टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया। चाय के समय तक, भारत ने 6 विकेट पर 438 रन बनाए और 82 रन की बढ़त हासिल कर ली। यदि टीम इंडिया बड़े स्कोर पर पहुंच जाती है, तो वह मैच जीतने में सक्षम हो सकती है।

PC - THE STATESMAN