IND vs NZ: भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का विश्व रिकॉर्ड, अभिषेक ने रोहित सहित इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (57 रन) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की इस सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है।

IND vs NZ: भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का विश्व रिकॉर्ड, अभिषेक ने रोहित सहित इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (57 रन) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की इस सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने 154 रनों का टारगेट केवल 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। ये गेंद के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में 150 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम (फुल मेंबर) की ये सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज ने ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में बनाया था। वेस्टइंडीज ने 37 गेंद शेष रहते उस मैच में जीत दर्ज की थी।

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पावर प्ले में अर्धशतक पूरा कर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने केवल 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने पावर प्ले में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने तीसरी बार ये उपलब्ध हासिल की। इससे पहले न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो, वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स, भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने दो-दो बार ऐसा किया था।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें