खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का पांच विकेट से हार मिली है। इस हार के साथ ही भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने विराट कोहली के अनचाहे क्लब में जगह बना ली है। लीड्स में खेले गए मुकाबले की दोनों पारियों में पंत ने क्रमश 134 और 118 रन की शतकीय पारियां खेली थी। पंत अब हारे हुए मैच की दोनों पारियों शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
कोहली ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया था, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी। वहीं पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ 1978 में ऐसा हुआ। उस समय पाकिस्तान खिलाफ उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया था, लेकिन टीम इंडिया को इस मैच में हार मिली थी।
विजय हजारे के साल 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाने के बावजूद भारत को हार मिली थी। अभी तक केवल सात भारतीय क्रिकेटरों ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें