खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी खेलने की संभावना है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह के पास एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
इस मैच में अगर बुमराह पांच विकेट लेने में सफल हो जाते हैं तो पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। पांच विकेट लेकर वह इंग्लैंड में सबसे ज्याद टेस्ट विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे।
अभी तक ये रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम दर्ज है, जिन्होंने इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेलकर 53 विकेट झटके हैं। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह इंग्लैंड में अब तक 11 टेस्ट मैचों में 49 विकेट हासिल कर चुके हैं। आपको बता दें कि पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 2-1 से आगे हैं। सीरीज में बराबरी के लिए टीम इंडिया को चौथा जीतना होगा।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें