IND vs ENG:  दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिलेगी जगह!

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मध्यक्रम की कमजोरी के कारण हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs ENG:  दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिलेगी जगह!

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मध्यक्रम की कमजोरी के कारण हार का सामना करना पड़ा है। मध्यक्रम की कमजोरी को दूर करने के लिए दूसरे टेस्ट की टीम इंडिया की प्लेइंग में एक विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है।

नंबर-6 पोजीशन पर एक मजबूत बल्लेबाज और भरोसेमंद विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल को दूसरा टेस्ट मैच खेलने को मिल सकता है। हालांकि वे नवंबर 2024 के बाद से भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे बड़ी ताकत उनकी तकनीकी बल्लेबाजी और दबाव में शांत रहने की काबिलियत है।

हाल ही में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में ध्रुव जुरेल ने 94, नाबाद 53, 52 और 28 रन की पारियां खेल सभी का दिल जीता था। इसी को देखते हुए अब जुरेल को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की पूरी संभावना है, जो 2 जुलाई से शुरू होने वाला है। 

PC: hindi.thesportstak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें