खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच कल से बर्मिंघम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसर मैच शुरू होगा। इस मैच में हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जडऩे के बाद भारतीय उपकप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
हेडिंग्ले की पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाने वाले पंत अगर बर्मिंघम में शतक बनाते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतक जडऩे के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। विराट और पंत ने इस टीम के खिलाफ पांच-पांच शतक लगाए हैं। दूसरे टेस्ट में शतक लगाने पर पंत कोहली को पीछे छोड़ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर लेंगे।
अजहर ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का संयुक्त भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और राहल द्रविड़ के नाम दर्ज है। इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ सात-सात शतक लगाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें