इंटरनेट डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर के पाचवें मैच में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। उन्होंने सीरीज में 1000 से अधिक गेंदें फेंकने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। इस सीरीज में वह ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले और ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बने हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भी इस सीरीज में 1000 से अधिक गेंदें डाल चुके हैं। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में मोहम्मद सिराज 1088 गेंदें डाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 36.85 की औसत से सर्वाधिक 20 विकेट हासिल किए हैं। वह इस सीरीज में अब तक 737 रन खर्च कर चुके हैं।
उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में एक हजार से अधिक गेंदें डालने वाले कुल 28वें भारतीय तेज गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल की है। वहीं भारत की ओर से चार साल बाद ये कारनामा हुआ है। इससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही ऐसा किया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें