IND vs ENG: जो रूट ने इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे, अब इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रोमांचक मोड़ में पहुंच चुका है। इस मैच को कोई भी टीम जीत सकती है।

IND vs ENG: जो रूट ने इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे, अब इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रोमांचक मोड़ में पहुंच चुका है। इस मैच को कोई भी टीम जीत सकती है। पहली पारी में भारत के 224 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। भारत ने 52 रन की बढ़त ले दी है।

इंग्लैंड की पारी में जो रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट कॅरियर में घर पर कुल 7216 रन बनाए थे। वहीं अब रूट अब 7224 टेस्ट रन घर में बना चुके हैं।

इस मामले में रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है, जिन्होंने टेस्ट में घर पर कुल 92 मैचों में 7258 रन बनाए हैं। रूट के पास ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पोंटिंग को पीछे छोडऩे का मौका होगा। रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 19 रन बनाए थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें