IND vs ENG: पहले टेस्ट में भारतीय टीम खेलेगी बड़ा दांव, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज करेगा डेब्यू! ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज आज से शुरू होने वाली है। लीड्स में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम की ओर से एक बड़ा दांव खेला जा सकता है।

सीरीज में विजयी आगाज करने के लिए साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं करूण नायर की आठ साल बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। मैच के एक दिन पूर्व तक इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि तीन नंबर पर भारत की ओर ओर से कौन बल्लेबाजी करेगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का नाम पक्का था। नए कप्तान शुभमन गिल चौथे और पंत पांचवें नंबर पर उतरेंगे। 

खबरों के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को साई सुदर्शन के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद युवा बल्लेबाज सुदर्शन बल्ला लेकर पिच के पास जाते हैं और कवर से ढकी पिच को खड़े होकर देखते हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि साई सुदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात सौ से अधिक रन बनाए थे। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। .

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें