IND vs ENG:  भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, टीम में हुए तीन बदलाव, अंशुल कंबोज को मिला डेब्यू का मौका 

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने जा रहे रहे चौथे मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम में करुण नायर की जगह साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है।

चोटिल आकाश दीप और रेड्डी की जगह अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में शामिल किया गया है। अंशुल कंबोज अब भारतीय टीम की ओर से टेस्ट डेब्यू करेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह को भी आराम नहीं दिया गया है। उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और  जोफ्रा आर्चर। 

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें