IND VS AUS: विराट कोहली के नाम दर्ज हो सकता है आज एक और रिकॉर्ड

ऐसे में अगर कोहली आज के मैच में एक भी कैच पकड़ लेते है तो उनके नाम 300 कैच लेने का एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा

IND VS AUS: विराट कोहली के नाम दर्ज हो सकता है आज एक और रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच आज से अहमदाबाद में शुरू हा चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी को चुना है और उनका एक विकेट भी आउट हो गया है। इस सीरीज के दो मैच भारत पहले ही जीत चुका है। इसके साथ ही चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर सकते है।

जी हां आपकों बता दें की अगर विराट कोहली आज से शुरू हुए चौथे टेस्ट  मैच में एक भी कैच लपक लेते है तो कोहली इंटरनेशनल करियर में अपने तीन सौ कैच पूरे कर लेंगे। आपकों बता दें की विराट कोहली के नाम पर 493 इंटरनेशनल मैचों में कुल 299 कैच दर्ज हैं।

ऐसे में अगर कोहली आज के मैच में एक भी कैच पकड़ लेते है तो उनके नाम 300 कैच लेने का एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा और विराट कोहली यह आंकड़ा छूने वाले महज दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।