IND VS AUS: वनडे सीरीज हार के लिए ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा विलेन, तीनों मैचों में नहीं खोल सका खाता

इसके साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत हार गया।

IND VS AUS: वनडे सीरीज हार के लिए ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा विलेन, तीनों मैचों में नहीं खोल सका खाता

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत ने ये सीरीज भी गवा दी। ऐसे में अक्टूबर में शुरू होने वाले वर्ल्डकप से पहले ये हार भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ कह रही है। भारतीय टीम को इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में जानते है की कौन खिलाड़ी इस हार के कारण रहे।

सूर्य कुमार यादव
इस सीरीज के हार के लिए जो सबसे बड़े जिम्मेदार है वो सूर्यकुमार यादव है। सूर्या इस सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद भी टीम में उनकों मौका मिला और तीसरे वनडे में भी वो 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजे गए और एस्टन एगर की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गये।

टीम ने गंवाई सीरीज
इसके साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत हार गया। यह मुकाबला भारत को उसकी ही सरजमी पर ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया और इस सीरीज को भी 2-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया।