IND VS AUS: ऑस्टेलियाई खिलाड़ी काली पट्टी बांध उतरे मैदान में, वजह जान आप भी हो जाएंगे...

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया।

 IND VS AUS:  ऑस्टेलियाई खिलाड़ी काली पट्टी बांध उतरे मैदान में, वजह जान आप भी हो जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच की शुरूआत कल से हो चुकी है। लेकिन इस बीच आज एक बुरी खबर भी सामने आई है। जो ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों को परेशान करने वाली है। जी हां आपकों बता दें की ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया है।

पैट कमिंस इस ट्राफी के दूसरे टेस्ट मैच के बाद ही वापस स्वदेश लौट गए थे। उस समय यह चर्चा थी की उनके परिवार में कोई बीमार है इस कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा है। लेकिन अहमदाबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तो उनके कंधों पर काली पट्टी बंधी हुई थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका उपचार चल रहा था। अपनी मां की देखभाल करने के लिए हीं पैट कमिंस टेस्ट सीरीज छोड़कर वापस स्वदेश चले गए थे।