प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार चिंता का विषय: Hanuman Beniwal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार चिंता का विषय: Hanuman Beniwal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से इस संबंध में कहा कि प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार चिंता का विषय है, हर रोज राजस्थान के किसी न किसी इलाके में दलितों के शोषण, उन पर अत्याचार के मामले सामने आते है जो सरकार की संवेदनशीलता पर बड़ा सवालिया निशान है।

मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ध्यान फलोदी जिले के बाप पुलिस स्टेशन के बाहर अवाय निवासी दलित व्यक्ति गेनाराम मेघवाल व मदनलाल भील के साथ आपराधिक मानसिकता से झुंझ रहे लोगों द्वारा गंभीर मारपीट करके वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने की तरफ आकर्षित करना चाहूंगा।

यह गंभीर प्रकरण प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है | सरकार को त्वरित प्रभाव से आंदोलित लोगों के साथ वार्ता करके न्यायोचित कार्यवाही करनी चाहिए व घटना ने संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए|

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें