रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है।

रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा:  Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार को सभी पीडि़तों या उनके परिवारों को तुरंत पूरा मुआवजा देना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें। विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है। आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है - एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरंदाजी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें