ऐसा हुआ तो बंद हो जाएगा आपका IRCTC अकाउंट, जल्द ही कर लें ये काम

इंटरनेट डेस्क। आधार भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। इसके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट बना हुआ है तो ये खबर आपके काम की खबर है।

ऐसा हुआ तो बंद हो जाएगा आपका IRCTC अकाउंट, जल्द ही कर लें ये काम

इंटरनेट डेस्क। आधार भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। इसके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट बना हुआ है तो ये खबर आपके काम की खबर है। आईआरसीटीसी अकाउंट के माध्यम से आप खुद ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं। इसका उपयोग तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भी किया जाता है। 

आपको बता दें कि ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर यानी बॉट्स का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण कई बार आम लोगों को टिकट नहीं मिल पाती है। इसी समस्या को देखते हुए अब भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है।

रेलवे की ओर से आईआरसीटीसी के फर्जी अकाउंट बंद किए जा रहे हैं। अब उन अकाउंट की जांच की जा रही हैं, जो आधार कार्ड से लिंक नहीं है। अब कोई गड़बड़ी मिलने पर अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। अगर आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं तो आज ही इसे लिंक करवा लें। 

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala