इंटरनेट डेस्क। अगर भारतीय भारतीय जनता पार्टी को 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलता है तो पार्टी की ओर से किसे पीएम बनाया जाएगा, इस संबंध में अभी से कयासों का दौर शुरू हो चुका है।
आपको बता दें कि शिवसेना(उबाठा) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि नरेन्द्र मोदी रविवार को नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को यह संदेश देने गए थे कि वह संन्यास ले रहे हैं। शिवसेना(उबाठा) नेता संजय राउत के इस बयान पर अब महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बोल दिया कि अगले चुनाव (2029) में भी हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे।
खबरों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में बोल दिया कि उनके (पीएम नरेंद्र मोदी) उत्तराधिकारी की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है, वह हमारे नेता हैं और प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। उम्र को देखते हुए ही संजय राउत ने दावा किया है।
PC: india,com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें