ICC T20 World Cup: विराट और रोहित के बीच आज होगी ये जंग, दांव पर लगा है बाबर आजम का विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का आज सुपर आठ के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। आज केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जाने वाले इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

दोनों भारतीय क्रिकेटरों के बीच पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे की जंग होगी। बाबर आजम के नाम अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 123 मैचों की 116 पारियों में सर्वाधिक 4145 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 122 रन रहा है। उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट में 3 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली 120 मैचों में बना चुके हैं 4042
भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 120 मैचों की112 पारियों में 4042 बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन रहा है। उन्होंने 1 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली अगर आज अफगानिस्तान के खिलाफ 104 रन बना देते हैं। तो वह बाबर आजम को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। 

रोहित शर्मा को बाबर आजम का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए बनाने होंगे 104 रन
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 154 मैचों की 144 पारियों में 4042 रन बना चुके हैं।  उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन है। वह अपने अन्तरराष्ट्रीय टी20 कॅरियर में पांच शतक लगा चुके हैं। बाबर आजम को पीछे छोडऩे के लिए रोहित शर्मा को भी 104 रन बनाने होंगे।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें