ICC ODI World Cup:  आज ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में आज पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। कंगारू टीम जीत का खाता खोलने के लक्ष्य से मैदान में उतेरगी, जिसे पहले मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा है।

जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम अपने विजयी क्रम को बरकरार रखने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी। आज लखनऊ में ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस मैच में दोनों ही टीमें मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर सकती है। ईकाना स्टेडियम की विकेट पर स्पिनरों को मदद मिलती है। 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड। 

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी। 

PC: naidunia