ICC ODI World Cup: पांड्या के चोटिल होने से चमक सकती है इस क्रिकेटर की किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन!

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपना पांचवां मैच रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम ये मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। रविवार को होने वाले मैच में भारतीय टीम में दो बदलाव हो सकते हैं।

हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं शार्दुल ठाकुर के स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। बाकी टीम में किसी भी प्रकार का बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। भारतीय तेज गेंदबाज शमी अब तक खेले गए चार मैचों में बेंच पर नजर आए हैं, ऐसे में वह अच्छे प्रदर्शन को बेताब होंगे। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

PC: espncricinfo