ICC ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका की जीत से अंक तालिका में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें 

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में मंगलवार को बांग्लादेश को 149 रन से शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ICC ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका की जीत से अंक तालिका में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें 

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में मंगलवार को बांग्लादेश को 149 रन से शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम केवल 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ये इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है।
इस जीत से टूर्नामेंट की अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका इस जीत से अंक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाडक़र दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि कीवी टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं बांग्लादेश अब अन्तिम स्थान पर पहुंच चुकी है। भारतीय टीम शुरुआत पांचों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

साउथ अफ्रीका की जीत से इंग्लैंड को एक स्थान का फायदा पहुंचा है और अब वह 9वें स्थान पर आ गई है। चौथ स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, पांचवें स्थान पर पाकिस्तान, छठे नंबर स्थान पर अफगानिस्तान, सातवें स्थान पर नीदरलैंड और आठवें स्थान पर श्रीलंका मौजूद है। 

PC: espncricinfo