ICC ODI World Cup: श्रीलंका को फिर लगा झटका, अब ये स्टार क्रिकेटर हुआ टूर्नामेंट से बाहर, प्लेइंग-11 का चयन बड़ी चुनौती 

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में आज श्रीलंका का सामना अफगानिस्तान से होगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच महत्वपूर्ण है। मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ जीत के हीरो रहे लाहिरू कुमारा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

इससे पहले कप्तान दासुन शनाका और मथीषा पाथिराना चोट के चलते टीम से बाहर हुए थे। इसकी कारण अब श्रीलंका टीम प्रबंधन के लिए प्लेइंग-11 का चयन करना भी चुनौती बन गया है।

टीम में पाथिराना के स्थान पर एंजलो मैथ्यूज, दासुन शनाका की जगह चामिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमारा के स्थान पर दुष्मंथा चमीरा को जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव होने की उम्मीद है। वहीं अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम ही है। 

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, कुसल परेरा या दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविकर्मा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीष तीक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका। 

PC: espncricinfo