ICC ODI World Cup: ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए शाहीन अफरीदी को चाहिए केवल चार विकेट 

खेल डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास आज आईसीसी वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

अगर मैच में शाहीन शाह अफरीदी चार विकेट हासिल करने में सफल हो जाते हैं तो वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। शाहीन शाह अफरीदी अभी तक 6 मैचों में 13  विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका बेस्ट 5/54 रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वह 6 मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/8 रन रहा है। इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है। बुमराह भी  6 मेचों में 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/39 रहा है।  पाकिस्तान के लिए आज का मैच जीतना बहुत ही जरूरी है। 

PC: espncricinfo