ICC ODI World Cup: अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, जानें 

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को चौथी जीत दर्ज की। इस टीम ने अब नीदरलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो गई है।

इस जीत से अफगानिस्तान की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में 8 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने पाकिस्तान को अंक तालिका में पछाड़ दिया है। अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान की टेंशन भी बढ़ गई है। इसे अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने साथ ही अन्य टीमों के परिणाम पर भी नजर रखनी होगी।

अफगानिस्तान बचे हुए दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। पाकिस्तान के अभी तक टूर्नामेंट में केवल छह ही अंक हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के भी अन्तिम चार में पहुंचने की पूरी संभावना है। 
 
PC: espncricinfo